Kosilive supaul News:
सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड नंबर 6 में बारिश का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक 33 वर्षीय युवक को पीट पीट कर मार डाला।
मारपीट के दौरान जख्मी हो गया थी। जब तक उसे इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल लाया गया उसकी रास्ते में मौत हो चुकी थी। राघोपुर थाने की पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड नंबर 6 निवासी 33 वर्षीय कपिल देव यादव के रूप में पहचान हुई है।
बारिश का पानी बहाने को लेकर हुआ विवाद
मृतक के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने बताया पड़ोस में रहने वाले सकिनदेव यादव से साढ़े 13 कट्टा जमीन को लेकर पुराना विवाद चलता आ रहा है। मगर आज मंगलवार को सुबह से बारिश हो रही थी। बारिश का पानी पड़ोस में रहने वाले सकिनदेव यादव की खेत में जा रहा था।
जिस को लेकर पड़ोसी सकिनदेव यादव और मेरे चचेरा चाचा 65 वर्षीय बिहारी यादव से बात विवाद शुरू हो गया। जिस मेरे चाचा ने कहां बारिश का पानी हम कैसे रोक सकते हैं। इसी बात के विवाद में गाली-गलौज वह मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस क्रम मेरे चचेरे भाई कपिल देव यादव को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला।
अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत
जिसके बाद जख्मी युवक को स्थानीय राघोपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन उसकी सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। प्रथम पक्ष से जख़्मी में 50 वर्षीय जागेश्वर यादव,35 वर्षीय राजेंद्र यादव,37 वर्षीय हेम नारायण यादव,32 वर्षीय रामचंद्र यादव,31 वर्षीय मुकेश यादव,17 वर्षीय विजय कुमार,60 वर्षीय बिहारी यादव,16 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से जख़्मीयो में 35 वर्षीय प्रमिला देवी,21 वर्षीय संतोष कुमार,18 वर्षीय नीरज कुमार 62 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव शामिल है।
मौत की खबर सुनते ही सभी आरोपी पक्ष हुए फरार
एक पक्ष के 35 वर्षीय कपिल देव यादव की मौत की खबर सुनकर दूसरे पक्ष के सभी आरोपी अस्पताल छोड़ कर भाग निकले है। राघोपुर थाना अध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि मारपीट भूमि विवाद को लेकर हुई थी। एक की मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।