Kosilive Supaul:
जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर कोसी महासेतु के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों को गाड़ी ने ठोकर मार दी। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
एक बाइक पर सवार दो लोग एनएच 57 पर सिमराही की तरफ जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक चार पहिया गाड़ी, ठोकर मारकर फरार हो गया। दोनों घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया।
डॉक्टर तजमुल हुसैन ने जांच के बाद एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मधुबनी के 38 वर्षीय सफन कुणाल और गंभीर रूप से घायल मधुबनी के ही पंडोल करनपुर गांव के 42 वर्षीय करण विश्वास के रूप में हुई है।
चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल करण विश्वास को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। किशनपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद महबूब आलम ने बताया कि दो युवक मधुबनी जिले के निवासी हैं। एक की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
वहीं मृतक शख्स के परिजन को फोन पर सूचना दे दी गई है। परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।