Kosi Live-कोशी लाइव BNMU ग्रेजुएशन के परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तिथि:अब 19 जून तक बिना एक्स्ट्रा फी के छात्र भर सकते फॉर्म, ऑनलाइन भरा जाएगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 15, 2023

BNMU ग्रेजुएशन के परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी तिथि:अब 19 जून तक बिना एक्स्ट्रा फी के छात्र भर सकते फॉर्म, ऑनलाइन भरा जाएगा

Kosilive Madhepura News:
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा 2023 के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 19 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं विलंब शुल्क के साथ 20 और 21 जून तक परीक्षा का फॉर्म भरा जाएगा।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. गजेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले बिना विलंब शुल्क के 5 से 14 जून तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी। यूएमआईएस पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हुई। इसके कारण छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया है।


परीक्षा विभाग ने फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म यूएमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के छात्रों को कॉलेज में जाकर शुल्क जमा करना होगा।

वहीं, बीएनएमयू के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर 2022-24 में नामांकन के लिए छूटे हुए छात्रों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है। यूएमआईएस की नोडल पदाधिकारी डॉ. शशि भूषण ने बताया कि पीजी के शेष बची सीटों पर नामांकन के लिए 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुली रहेगी।

इच्छुक छात्र-छात्राएं यूएमआईएस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और संबंधित पीजी विभाग या कॉलेज में जाकर अपना नामांकन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विषयों में बाद में एफिलिएशन मिला था, जिस कारण उन विषयों में अभी तक सीट खाली है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को नामांकन का एक और मौका दिया है। वहीं जो छात्र पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन छात्रों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।