Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:मारपीट और गोलीबारी:साइड नहीं देने को लेकर मारपीट, गोलीबारी भी की - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 10, 2023

Saharsa News:मारपीट और गोलीबारी:साइड नहीं देने को लेकर मारपीट, गोलीबारी भी की

Kosilive Bihar News:
नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले सरेआम अपराधियों ने सहरसा बनगांव रोड स्थित एक सीमेंट दुकान में घुस कर दुकानदार के संबंधी से मारपीट और गोलीबारी की। जानकारी के अनुसार सीमेंट दुकान संचालक रौशन झा का साला विवेक झा दुकान पर बैठ कर काम कर रहा था कि तीन बाइक पर सवार अपराधी किस्म के युवक पहुंच कर मारपीट की। परिजनों ने गोलीबारी का भी आरोप लगाया है।

लोगों को आते देख सभी भागने लगा और दहशत फैलाने के लिए गैस एजेंसी मोड़ एवं शर्मा चौक के समीप फायरिंग की। मारपीट में जख्मी विवेक झा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले विवेक झा के एक भाई से किसी बाइक सवार को साइड लेने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के प्रतिशोध में तीन बाइक पर पहुंचे अपराधी किस्म के युवकों ने मारपीट की। हालांकि खबर लिखे जाने तक जख्मी का फर्द बयान नही हो पाया है। बयान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।