Kosilive Madhepura News:
थाना क्षेत्र अंतर्गत पररिया पंचायत के ठुट्ठा वार्ड नंबर-6 निवासी भागवत पासवान का पुत्र अनिल कुमार पासवान ने थाना में आवेदन देकर बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी संचालक है। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे में बिहारीगंज मुख्य शाखा से वह एक निकालकर अपने बाइक से घर की ओर जा रहा था। उसके बाइक पर एक और साथी नागेश्वर ठाकुर का पुत्र सुबोध ठाकुर बैठा हुआ था। जिसके पीठ पर रुपए से भरा बैग लटका हुआ था।
इसी क्रम में एसएच-91 बायपास रोड पर लक्ष्मीपुर मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर आए और गाड़ी रोकने के लिए कहने लगे नहीं रुकने पर वह चलती गाड़ी में ही बैग खींचने का प्रयास करने लगे नहीं बात मानने पर हाथापाई करने लगे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। तब तक दोनों अपराधी जबरदस्ती बैग छीन कर मुरलीगंज की ओर भागने में सफल रहा। इस घटना में पीड़ित अनिल कुमार और सुबोध ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसे वहां मौजूद लोगों के द्वारा बिहारीगंज पीएचसी लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है ।