Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी: हथियार के बल पर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 15, 2023

Saharsa News:महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी: हथियार के बल पर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

Kosilive Saharsa News:
नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात घर में सो रही एक विवाहिता महिला के साथ उसके ही पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर हथियार के बल पर दुष्कर्म करने प्रयास किया । वहीं महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण को जुटता देख आरोपी युवक भाग निकला। पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर दोषी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह मंगलवार की रात खाना खाकर अपने घर में सोई थी।

तभी निराला दास उसके घर में घुस गया और उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने उसका विरोध किया तो थ्रीनट तान दिया और बोला शोर मचाएगी तो गोली मार देंगे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर हथियार के बल पर उसके साथ गलत काम करने लगा।

इधर महिला मौके का फायदा उठाकर उसे चकमा देकर घर से निकल भागी और शोर मचाने लगी तभी आरोपित युवक ने उसे धमकी देते हुए कहा अगर किसी से कोई शिकायत की तो तुम्हारे परिवार वालों को गोली मार देंगे और चलता बना। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।