Kosilive Bihar:
बिहार के सहरसा जिल के महिषी प्रखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध संत व लोक देवता बाबा कारू खिरहर मन्दिर में 4 वर्ष पूर्व प्रशासन के द्वारा सील दानपेटी का ताला मंगलवार को सदर एसडीओ सह मंदिर न्यास कमिटी के अध्यक्ष के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सह सीओ देवनंदन सिंह की उपस्थिति में खोला गया। एक दानपेटी को खोलकर उससे निकले राशि की गिनती करवायी जा रही है। इस दानपेटी से निकली राशि में काफी संख्या में नोट सड़े-गले निकले हैं।
बता दें कि वर्ष 2019 में स्थानीय विवाद के कारण प्रशासन द्वारा मंदिर के सभी सात दानपेटियों को सील कर दिया गया था। स्थानीय ग्रामीण तथा मंदिर न्यास समिति गठन के बाद पिछले एक वर्ष से न्यास समिति के सदस्यों द्वारा प्रशासन से दानपेटी खुलवाने लिए पत्र लिखकर आग्रह किया जाता रहा।
विगत वर्ष तीन दान पेटी खोलकर राशि की गिनती कर बैंक खाता में जमा करवाया गया। एक बार फिर मंगलवार को दानपेटी खोलकर राशि की गिनती की जा रही है। मन्दिर के दानपेटी का ताला खुलने से भक्तों में खुशी है।