पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के धनखनियां पूल के नीचे 15 वर्षीय नाबालिग की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है। लड़की के गले पर गहरे काले निशान हैं। लोग लड़की की हत्या कर पुल से फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। शव मिलते ही समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। नाबालिग की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस घटना को कहीं बाहर अंजाम दिया गया और फिर उसके बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
घटना के संबंध में स्थानीय गुलाम सर्वर ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे गढ़बनैली से पंचायत राज गुरही जाने वाली लहसोना जियनगंज सड़क स्थित धनखनियां पूल के नीचे झाड़ियों में एक लड़की की लाश फेंकी हुई है। हालांकि अब तक नाबालिग की पहचान नहीं हो सकी है। लड़की के गले पर गहरे काले निशान हैं। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
मौके पर जुटे लोगों ने स्थानीय कसबा थाना को शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि धनखनियां पुल के नीचे से लड़की के शव मिलने की सूचना मिली है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।