Kosilive Purnia Bihar:
पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के सालानी चौक के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्कॉर्पियो में सवार दो बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने चार को गंभीर स्थिति को देखते प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। घायल की पहचान सुंदरबाड़ी अनारकली निवासी इजहार आलम, नमूना खातून, लुमाइस, आइसा प्रवीण, शबनम एवं सहनाज बेगम के रूप में हुई हैं।
घटना बारे में घायल शहनाज बेम ने बताया कि दो तीन परिवार के सभी सदस्यों को पूर्णिया में इलाज कराने आना था। सभी लोगों ने स्कॉर्पियो को भाड़े पर लिया था। तभी तेज रफ्तार होने की वजह से स्कॉर्पियों पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कार्पियो में बैठे सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दो बच्चा सहित चार को हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बांकि तीन का ईलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा हैं।
10 जून को डगरूआ में दो मासूम की गई जान
10 जून को डगरूआ में ट्रैक्टर का टायर फटने से हुए हादसे में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। दोनों आपस में सगे भाई बहन थे। वहीं इसी दिन शाम को बरसोनी टोल प्लाजा के पास एक ऑटो के पलट जाने से उसमे सवार 6 लोग जख्मी हो गए थे