Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार:तीन जिले की पुलिस को थी कुख्यात महाराणा यादव की तालाश, एसपी ने दी जानकारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 12, 2023

Bihar News/पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार:तीन जिले की पुलिस को थी कुख्यात महाराणा यादव की तालाश, एसपी ने दी जानकारी

Kosilive Bihar
तीन जिले की पुलिस के नाक में दम करने वाला कुख्यात अपराधी महाराणा यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाही के तहत नवगछिया समेत तीन जिलों की पुलिस के नाक में दम कर देने वाले दो कुख्यात अपराधी महाराणा यादव और नवल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।अपराधियों के पास से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व दो कट्टा बरामद किया है।

पूरे मामले को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भागलपुर कटिहार और पूर्णिया जिले में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले कुख्यात महाराणा और उसके सहयोगी नवल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रंगरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अपराधी सधुआ दियारा में हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने खदेड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी महाराणा यादव पर हत्या लूट डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह रंगरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। जबकि उसका सहयोगी नवल यादव पूर्णिया का बताया जा रहा है। वहीं नवल यादव पर भी नवगछिया कटिहार व पूर्णिया में आधे दर्जन मामले दर्ज है।