Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:पत्नी ने अपनी छोटी बहन से करा दी पति की शादी, अब तीनों एक ही घर में रहेंगे साथ-साथ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 26, 2023

NEWS DESK:पत्नी ने अपनी छोटी बहन से करा दी पति की शादी, अब तीनों एक ही घर में रहेंगे साथ-साथ

Kosilive Digital News Desk:
ये कहानी ज़रा फिल्मी है जहां बड़ी बहन खुशी-खुशी अपनी छोटी बहन की ही सौतन बन गई. उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज का यह अनोखा और हैरान करने वाला मामला है. यहां एक महिला ने पति से अपनी ही बहन की शादी करा डाली और फिर तीनों राजी-खुशी घर चले गए. अब जीजा के साथ हुई साली की यह शादी सुर्खियों में है. 

जिले के शंकरगढ़ इलाके का यह मामला है. यहां रहने वाला राजकुमार मजदूरी करता है. उसकी शादी रूमी से हुई थी. रूमी अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती थी और वह उससे दूर नहीं रह सकती थी. यही नहीं, उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अपनी छोटी बहन भारती की शादी धूमधाम से करवा सके. इसलिए उसने अपने पति राजकुमार को ही जैसे-तैसे मनाया और भारती की शादी एक मंदिर में अपने पति से ही करा डाली. 



बारा इलाके के एक मंदिर में हुई जीजा-साली की शादी के गवाह परिजन भी बने. लड़की की बड़ी बहन यानी दूल्हे की पहली पत्नी भी मौजूद रही. इस दौरान देखा गया कि राजकुमार अपनी साली की मांग में सिंदूर भरकर उसे दूसरी पत्नी बनाता है और फिर दोनों पत्नियों को लेकर घर चला जाता है.

जीजा-साली की शादी में शरीक हुए परिजन.

इस अनोखी शादी से राजकुमार और उसकी पहली व पत्नी बेहद खुश हैं. पहली पत्नी रूमी भी अब अपनी बहन की शादी को लेकर हुए तनाव से मुक्त नजर आ रही है. अब ये शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस विवाह के ससुराल और मायकेवाले भी गवाह बने. सभी ने खुशी-खुशी वर-वूध को आशीर्वाद दिया और अपने-अपने घर चले गए.