Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 17, 2023

MADHEPURA NEWS/ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Kosilive Madhepura
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बसगढ़ा हाईस्कूल के समीप एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना उस वक्त घटी जब बाइक सवार उदाकिशुनगंज में अपने मकान का निर्माण कार्य करवाकर शाम को ननिहाल कुमरगंज लौट रहे थे। इसी दौरान बसगढ़ा पुल पार कपिलदेव मंडल हाई स्कूल के समीप एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को जोड़दार टक्कर मार दी।

लहूलुहान अवस्था में दोनों घायल युवकों को घटनास्थल पर छटपटाता देख चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप घायल दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों घायलों का सहरसा और पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के कुमरगंज गांव के रंजीत कुमार सिंह के पुत्र आशिष कुमार और रजनीश कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार के रुप में की गई। दोनों युवक का एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी है। घायलों के परिजन जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को थाने में ट्रैक्टर मालिक सुधीर यादव और चालक गुड्डू मंडल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।