Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार:दो साथियों के साथ शादी समारोह में गया था कुख्यात मुखिया पति, पुलिस ने घेरकर पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

MADHEPURA NEWS:तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार:दो साथियों के साथ शादी समारोह में गया था कुख्यात मुखिया पति, पुलिस ने घेरकर पकड़ा

Kosilive Madhepura News:
उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के वीर नगर बिसहरिया पंचायत के कुख्यात अपराधी दिलखुश यादव को उसके दो सहयोगियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिलखुश की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। दिलखुश की पत्नी वर्तमान में वीर नगर बिसहरिया की मुखिया है और कुख्यात के पिता जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है।

अपराधियों के इकट्ठा होने की जानकारी मिली थी

एसपी राजेश कुमार ने पीसी के माध्यम से कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के यादव नगर में संतोष यादव के घर एक शादी समारोह है। जिसमें इलाके के कुछ अपराधी जमा होंगे। सूचना के बाद आसपास के थानों की पुलिस को संतोष यादव के घर भेजा गया। जहां पुलिस ने मुस्तैदी से इलाके के कुख्यात दिलखुश कुमार यादव और उसके दो अन्य सहयोगी सौरभ कुमार और राजा कुमार को गिरफ्तार किया।

 
हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज

एसपी ने कहा कि दिलखुश पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज है। मधेपुरा पुलिस को लंबे समय से इसकी तालाश थी। सौरभ कुमार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह मुख्य रूप से शूटर का काम करता था। दिलखुश और सौरभ के पास से एक एक लोडेड कट्टा और करीब 67 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि दिलखुश की गिरफ्तारी से इलाके में शांति स्थापित होगी।

ये भी पढ़ें