Kosi Live-कोशी लाइव Bihar : ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में बिहार पुलिस के जवान सहित दो की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 19, 2023

Bihar : ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में बिहार पुलिस के जवान सहित दो की मौत

Kosilive Bihar News
बिहार में बाइक और ऑटो के टक्कर में बाइक सवार पुलिस जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और वेलोग नौगछिया जा रहे थे। घायल का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है।

नवगछिया जाने के क्रम में हुआ हादसा 
मामला खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 की है। मृतक की पहचान भागलपुर जिला के डिमहा निवासी आयुष के रूप में हुई है। आयुष बिहार पुलिस का जवान था जो पटना में पोस्टेड था। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान मधेपुरा जिला के गंगापुर निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान खगड़िया के पौरा ओपी थाना क्षेत्र के छोटी मैरा निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र आजाद राज (19) के रूप में हुई है। आजाद राज नवगछिया में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता है।

घायल युवक ने बताया कैसे हुआ हादसा 
घटना के संबंध में घायल आजाद राज ने बताया कि वह और उसके दोनों साथी बाइक से नवगछिया जा रहे थे। आयुष बाइक चला रहा था। मुकेश बीच में बैठा था और मैं सबसे पीछे बैठा था। तभी बाइक और ऑटो आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें उसके मित्रों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आजाद राज के परिजन अस्पताल पहुंचे। आजाद राज ने अपने दोनों साथियों के घर वालों को घटना की सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमर ने बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बाइक और ऑटो के टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना रविवार देर रात लगभग 10 बजे की है। घटना के बाद बाइक सवार तीनों को घायल अवस्था में ऑटो से सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज किया जा रहा है। ऑटो और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।