Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:प्रेमी संग कमरे में थी दो बच्चों की मां, तभी पहुंच गई सास... थाने पहुंचा मामला तो कराई गई शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 15, 2023

Bihar News:प्रेमी संग कमरे में थी दो बच्चों की मां, तभी पहुंच गई सास... थाने पहुंचा मामला तो कराई गई शादी

Kosilive Bihar:प्रेमी संग कमरे में थी दो बच्चों की मां, तभी पहुंच गई सास... थाने पहुंचा मामला तो कराई गई शादी

गया: कहते हैं प्यार कब कहां किससे हो जाए कोई नहीं जानता। बिहार के गया में ऐसा ही मामला सामने आया जब एक शख्स को दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। ऐसे में अकेले जिंदगी गुजार रही इस युवती को एक सहारा मिल गया। करीब दो साल से दोनों के बीच छिपते-छिपाते लव अफेयर चलता रहा। इसी बीच चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ जब महिला की सास ने अपनी बहू को उसके प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। बस फिर क्या था मामला थाने पहुंचा और फिर उनकी वहीं सबके सामने शादी करा दी गई।

प्रेमी संग महिला की थाने में शादी का पूरा मामला गया जिले का है। मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाने में इस प्रेमी जोड़े का पुलिसकर्मियों के सामने सात फेरे कराए गए। जिस महिला की शादी हुई उसके पहले से दो बच्चे हैं। हालांकि, इस शादी के बारे में जब युवक के परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। काफी आनाकानी हुई लेकिन पुलिस के समझाने पर वे मान गए।

सास ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो थाने पहुंचा मामला
इस तरह से एक विधवा महिला को प्रेमी का साथ मिला। पुलिसवालों के सहयोग से उन दोनों की शादी करा दी गई। महिला चाकंद गांव की रहने वाली है। पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती थी। इसी बीच मानपुर के रहने वाले युवक उपेंद्र रविदास से किसी तरह उसकी मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे

लड़के के परिजनों ने किया विरोध, फिर समझाने पर वो मान गए
बताया जा रहा कि बीते 2 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी उपेंद्र रविदास विधवा महिला से मिलने अक्सर आया करता था। तभी महिला की सास ने दोनों को एक साथ कमरे में पकड़ लिया। वहीं सास ने इसकी सूचना बुनियादगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। वहां दोनों का प्यार देखकर बुनियादगंज थाने की महिला डेस्क की पहल पर उनकी शादी कराई गई।


विधवा थी महिला, दो बच्चे भी हैं और अब शादी से बदलेगी जिंदगी
बुनियादगंज थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में उन्होंने महिला डेस्क ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। जिस पर दोनों पक्षों की रजामंदी हुई और वहीं थाने के पुलिसकर्मी बाराती बने दिखे। शादी के बाद पुलिसकर्मियों के बीच में मिठाइयां भी बांटी गई। पुलिस के इस मानवीय पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। वहीं शादी के बाद विधवा महिला और युवक दोनों काफी खुश दिखे।