Kosi Live-कोशी लाइव Alert News/सावधान! बैंक लोन लेकर घर बैठने वालों की अब खैर नहीं, होने वाली है ये बड़ी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 15, 2023

Alert News/सावधान! बैंक लोन लेकर घर बैठने वालों की अब खैर नहीं, होने वाली है ये बड़ी कार्रवाई

Kosilive News:
सावधान! बैंक लोन लेकर घर बैठने वालों की अब खैर नहीं, होने वाली है ये बड़ी कार्रवाई
बिहार में अब लोन या सरकारी राशि लेकर घर बैठने वाले की खैर नहीं है. ऐसे बकायदारों की सूची बनेगी. नीलामवाद के निष्पादन में तेजी लाने के लिए नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सख्ती से वसूली कराने को कहा गया है. जिला नीलाम पदाधिकारी ने सभी नीलामवाद पदाधिकारियों को 20 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने को कहा है. वैल्यू एमाउंट के आधार पर बकायेदारों की सूची घटते हुए क्रम में देना है. दरअसल, प्रमंडलीय आयुक्त इसकी समीक्षा करने वाले हैं. पिछली बैठक में खनन, विद्युत आदि विभागों में बड़े बकायदारों पर शिकंजा करने के लिए कहा गया था.

बकायेदारों की होगी अधिकतम दो सुनवाई
बता दें कि बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे लोन धारक हैं जो बैंक से लोन लेने के बाद भुगतान नहीं कर रहे हैं. इससे लेकर बैंक अब रिकवरी के लिए सख्त कदम उठाने वाला है. अधिकतम दो सुनवाई के बाद बकायेदारों को दफा-7 में नोटिस निर्गत करने की बात कही गयी थी. इसके बाद चेतावनी भेजते हुए वारंट निर्गत करना था. नोटिस में 15 दिनों का समय देना था, जिसमे पार्टी आकर अपना आपत्ति दर्ज करेगी. अंतिम रूप से समय समाप्ति के बाद बकाएदारों की अचल संपत्ति नीलाम कर बकाये की राशि वसूल की जाती है.