Kosilive Bihar News
बिहार के दरभंगा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की दो पत्नियां होने के चलते बड़ा विवाद हो गया. पहली पत्नी को जब पति की इस सच्चाई का पता चला, तो उसने बीच सड़क पति के कॉलर पकड़े और पिटाई कर दी. इस मारपीट में पति का कुर्ता फट गया. इसके बाद पत्नी उसे पकड़कर थाने ले गई.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह पूरा मामला जिले के बेंता मोहल्ले का है. यहां रहने वाली शबाना खातून का निकाह समस्तीपुर जिले के वभूतिपुर के रहने वाले अब्दुल कादिर के साथ बड़े धूम धाम से मुस्लिम रीती रिवाज के साथ हुआ था.
दहेज को लेकर पति करता था परेशान
अब्दुल कादिर पेशे से शिक्षक है. शबाना के परिवार आरोप है कि अब्दुल और उसका परिवार बार-बार दहेज की डिमांड करता है. शादी के कुछ दिन बाद पहली पत्नी शाबना ने बच्चे को जन्म दिया. बावजूद इसके दहेज की मांग नहीं रुकी.
इस दौरान वह शबाना को जान से मारने की भी धमकी देने लगा था. इसकी शिकायत परिवार वालों ने दरभंगा महिला थाने में की थी. इस घटना के बाद शबाना के परिवार वाले बेटी को लेकर आपने घर आ गए.
पहली पत्नी ने कोर्ट के बाहर पति को पीटा
आरोप है कि पहली पत्नी के मायके जाने की बात का फायदा अब्दुल कादिर ने उठाया और चुपके से दूसरी शादी कर ली. साल 2018 से शबाना इंसाफ के लिए अदालत के चक्कर काट रही है. अदालत से वारंट जारी होने पर अब्दुल कादिर कोर्ट पहुंचा था.
इस दौरान शबाना और उसके परिवार के लोगों ने अब्दुल कादिर को पकड़ा और शादी में खर्च की गई रकम वापस करने की डिमांड करने लगे. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और पहली पत्नी ने वहीं उसकी पिटाई कर दी.
कोर्ट में मामले के बाद आदुल कादिर की हुई पिटाई
शबाना खातून का कहना है कि तीन बच्चे पैदा होने के बाद वह छह साल से अदालत के चक्कर लगा रही हैं. मगर, अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. वहीं, अब्दुल कादिर का कहना है कि वो दरभंगा अदालत आए थे. जैसे ही अदालत से निकले, उनकी पहली पत्नी और उनके परिजनों ने पकड़ कर उनके साथ मारपीट की.