Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:पुलिसवालों की आंखों में झंडू बाम लगाकर भागे 3 कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 15, 2023

Bihar News:पुलिसवालों की आंखों में झंडू बाम लगाकर भागे 3 कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Kosilive Bihar News
बिहार के पटना से तीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है. ये कैदी फुलवारीशरीफ जेल में बंद थे. इन्हें सिविल कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जा रहा था. मगर, कोर्ट पहुंचने से पहले ही तीनों कैदी पुलिसकर्मियों को झंडू बाम लगाकर फरार हो गए.

इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह घटना गुरुवार दोपहर 2.45 बजे की है.  

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए तीन कैदी

 
पटना के टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक फुलवारीशरीफ जेल से 43 कैदियों को लेकर कैदी वाहन पटना सिविल कोर्ट के लिए निकला था. पटना सिविल कोर्ट के पहले बीएन कॉलेज के पास सड़क पर जाम लगा था. यहां एक ई-रिक्शा और बाइक वाले के बीच सड़क पर विवाद हो रहा था. इसकी वजह से ट्रैफिक रुक गया था. 

कैदी वाहन में बंद थे 43 बंदी

कैदी वाहन में मौजूद 43 बंदी के साथ पांच पुलिसकर्मी भी इस जाम में फंस गए. सड़क पर जाम को देखते हुए दो पुलिसकर्मी कैदी वाहन से नीचे उतरे. वे ट्रैफिक जाम को हटाने का प्रयास करने लगे. इस दौरान मौके का फायदा उठाकर 3 कैदी फरार हो गए.