Kosilive Madhepura News:
मधेपुरा के थाना क्षेत्र गिद्धा पंचायत के हसनपुरा वार्ड पांच में पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति के साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। परिवार की एक महिला के साथ पति के अवैध संबंध का विरोध करना घटना का कारण बताया जा रहा है।
गला रेतकर पत्नी की हत्या
बताया गया कि सुपौल जिला के लतरहा निवासी रामदत मेहता की पुत्री मृतका संजू देवी (30) का विवाह वर्ष 2013 में शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा वार्ड पांच निवासी ललटू मेहता के साथ हुई थी। शादी के बाद मृतका ने एक पुत्र को जन्म दिया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पति ललटू मेहता ने कुछ लोगों के साथ मिल कर गला दबाकर पत्नी संजू देवी की हत्या करने का प्रयास किया। गला दबाने से मौत नहीं होने के बाद दबिया से उसका गला रेत दिया। इसके बाद दिखावे के लिए उसको लेकर मेडिकल कॉलेज जाने लगे। लेकिन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय रास्ते से ही वापस लौट गए।
बेटी का शव देख मां हुई बेहोश
महिला की मौत होने के बाद पति व परिवार के अन्य लोग घर छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका की मां सुलेखा देवी व मायके पक्ष के अन्य लोग बेटी के घर पहुंचे। बेटी का शव देखते मृतक की मां बदहवाश हो गई। मायके पक्ष के अन्य लोगों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मौके पर आस- पास के लोग भी जमे रहे। हत्या की घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चा होती रही। मृतका की मां ने कहा कि उसे शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि उसकी बेटी को दामाद ने मार दिया है। बेटी के घर पहुंचने पर देखा कि उसका गला दबिया से रेत दिया गया है।
आरोपी के महिला से थे अवैध संबंध महिला के परिजनों ने बताया कि उसके दामाद का परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था। विरोध करने के कारण बेटी की हत्या की गई है। मृतका का बेटा भी बदहवाश नजर आया। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।