कोशी लाइव
Bihar Nagar Nikay Election Result 2023 Live: सहरसा नगर निगमः बैन प्रिया मेयर और गुड्डू हयात उप मेयर बने
Kosilive Saharsa @अक्की स्टार:
Bihar Nagar Nikay Election 2023 Live:
नगर निकाय चुनाव की काउंटिंग में सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले सहरसा नगर निगम का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां दिवंगत भाजपा विधायक की पत्नी और जदयू सांसद की पत्नी की सीधी टक्कर थी। शाम में रिजल्द आया तो जदयू सांसद की पत्नी तीसरे नंबर पर रहीं।
सहरसा नगर निगमः बैन प्रिया मेयर और गुड्डू हयात उप मेयर बने
सहरसा नगर निगम के मेयर और उप मेयर पद की काउंटिंग समाप्त हो गयी है। मेयर पद पर बैन प्रिया ने जीत दर्द किया है। उपमेयर पर पर गुड्डू हयात को जीत मिली है। दोनों ने अपने सहरसा शहर को चमकाने का वायदा किया है।
सहरसा नगर निगम में मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 28 उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य पार्षद पद के चुनाव में बैन प्रिया ने जीत हासिल की है। बैन प्रिया ने 1326 वोटों से नजीर मियाँ को हराया है।
बैन प्रिया को 14,753, नजीर मियाँ को 13,427 और रेणु सिन्हा को 9,962 वोट मिले हैं।
सहरसा नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम
सहरसा नगर निगम में उप मुख्य पार्षद पद के लिए कुल 31 उम्मीदवार मैदान में थे। उप मुख्य पार्षद के चुनाव में उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात ने जीत हासिल की है। उमर हयात ने 9,295 वोटों से कृष्णा कुमारी गुप्ता को हराया है। उमर हयात को 18,530 और कृष्णा कुमारी गुप्ता को 9,235 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ें: