Kosi Live-कोशी लाइव Supaul News:गैस-एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध स्थिति में मौत:कमरे से मृत अवस्था में शव बरामद, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 12, 2023

Supaul News:गैस-एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध स्थिति में मौत:कमरे से मृत अवस्था में शव बरामद, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Kosilive Supaul News:
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में एक गैस एजेंसी के मैनेजर की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। श्री गणपति एचपी गैस सेवा एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत अरुण कुमार की रविवार के दिन संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। अरुण के नहीं जागने पर परिजनों ने उसे जगाने का काफी प्रयास किया। बावजूद जब अरुण की नींद नहीं खुली तो परिजन उसे रेफरल अस्पताल राघोपुर ले कर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।

गैस एजेंसी के कुछ कर्मियों ने बताया कि रविवार की सुबह उठकर उन्होंने एक दो कर्मियों को फोन भी किया था। इसके बाद वह फिर आराम करने चले गए। काफी देर बाद तक जब वे कमरे से नहीं निकले तो परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने देखा तो उनका शरीर स्थिर पड़ा हुआ था। इसके बाद राघोपुर रेफरल अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की बीमारी भी थी। राघोपुर रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था। डॉक्टर ने कहा इसका पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगा किस कारण से उनकी मौत हुई है। राघोपुर थाना के थानाध्यक्ष रजनीश केशरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।