Kosilive Bihar News
बिहार एक विधायक के भतीजे की दबंगई समनेबआई है। जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे ने एक महिला की जानवरों को मारने वाले कोड़े से पिटाई की। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वीडियो सामने आने के बाद खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने इसके जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने जिला पुलिस को कहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करें और सच्चाई की जानकारी प्राप्त करें।
मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे ने एक महिला को कोड़े से जमकर पीटा। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विधायक का आरोपी भतीजा गांव में एक पंचायत लगाता है और पंचायत में भरी सभा में एक महिला की कोड़े से पिटाई का फैसला सुनाता है। वह खुद ही सजा भी देता है। कई लोग उस महिला को गंदी गंदी गालियां भी दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद विधायक पन्नालाल पटेल तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। फोन करने पर उन्होंने कहा कि अभी पटना में है। उन्होंने इस घटना की जानकारी नहीं होने की बात बताई और कहा कि जब वीडियो देखेंगे तो कुछ ना पाएंगे। फिलहाल इसमें कुछ नहीं कर सकते।
जिला के एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि विभिन्न माध्यम से इसकी जानकारी उन्हें मिली है। बेलदौर थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। जिस महिला के साथ मार पीट की अमानवीय घटना हुई उसे खोज कर बुलाया जाए। उससे पूछताछ की जाएगी। वीडियो में जो कोड़ा बरसा रहा है उस शख्स की भी पहचान की जा रही है। महिला नहीं मिलती है तो पुलिस अपने बयान के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।