Kosi Live-कोशी लाइव Bihar:दारोगा के फोन उठाते ही शराब का ऑर्डर, Black Dog की 4 पेटी भेजो, दारू पार्टी में होम डिलीवरी करना है - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 13, 2023

Bihar:दारोगा के फोन उठाते ही शराब का ऑर्डर, Black Dog की 4 पेटी भेजो, दारू पार्टी में होम डिलीवरी करना है

एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। धंधेबाज के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान धंधेबाज के मोबाइल पर आए एक फोन ने पुलिस कर्मियों के होश उड़ा दिया।
Kosilive Bihar:
शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन पुलिस छापेमारी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। शराब धंधेबाज भी पुलिस को मात देने के लिए दारू की तस्करी करने के नए नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इस बीच मुजफ्फरपुर जिले में एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। धंधेबाज के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान धंधेबाज के मोबाइल पर आए एक फोन ने पुलिस कर्मियों के होश उड़ा दिया।

दरअसल, सदर थाना के भेल कालोनी से 26 कार्टन शराब के साथ कार समेत गिरफ्तार धंधेबाज रौशन कुमार के मोबाइल पर मंगलवार को काल आई। उसके जब्त मोबाइल को दारोगा ललन कुमार ने रिसीव किया। काल करने वाले ने कहा कि टुटू भाई चार कार्टून ब्लैक डाग पहुंचा दीजिए। पार्टी में सप्लाई देना है।

मामला यहीं नहीं थमा, इस तरह के करीब अलग-अलग छह होम डिलीवरी ब्याय ने शराब धंधेबाज को कॉल किया। पुलिस ने शराब धंधेबाज को फोन करने वाले सभी डिलीवरी बॉय की जांच शुरू कर दी है। सदर थाने की पुलिस ने आरोपी धंधेबाज को कोर्ट में पेश कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जब्त शराब के नमूने को पुलिस ने जांच के लिए एफ एस एल गन्नीपुर भेज दिया है।