Kosilive Supaul News:
महिला मजदूर के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म।
सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिट्टा में एक दबंग व्यापारी ने महिला मजदूर के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करने एवं उसका एमएमएस बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता ने किशनुपर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में जुट गई है। दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि वो मजदूरी के सिलसिले में किशनुपर थाने के अंतर्गत बेलही थरबिट्टा में 10 सालों से आती हूं। मेरा जान पहचान किशनुपर थाना के अंतर्गत थरबिट्टा रेलवे स्टेशन के निकट निवासी संजय साह से हुई।
संजय साह के कारोबारी दोस्त उमेश ठाकुर के यहां मकान तोड़ने व पैकिंग का काम करने लगी। वहीं पर रहने लगी। 6 महीने बाद 25 मई को संजय शाह मेरे कमरे में आ गया और मेरा मुंह दबाकर मेरे शरीर से खेलने लगा। उस वक्त मैं रोने व चिल्लाने लगी तो मेरे कनपट्टी पर थ्रीनॉट निकालकर सटा दिया मैं डरकर चुप हो गई। जिसके बाद उसने जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया। उमेश ठाकुर ने घटना का वीडियो बना लिया। उसके बाद संजय साह मेरे मांग में सिंदुर भर दिया और पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देने लगा। कुछ दिनों तक सब ठीक चला लेकिन उसके बाद दोनों मुझे वीडियो रिकार्डिंग दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। मेरे विरोध करने पर भी संजय साह आए दिन मुझसे मारपीट करता था। दोनों ने मेरे कमरे में आकर जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर मेरे गले में फंदा लगाकर मेरी हत्या करने का प्रयास किया। मेरे शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर किशनुपर थानाध्यक्ष मो महबूब आलम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई होगी।