Kosilive Madhepura News: कॉलेज परिसर में हंगामा करते छात्र-छात्राएं।
बीपी मंडल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए और प्राचार्य अरविंद कुमार अमर को बदला जाए। सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर फायरिंग की है।
छात्र विनीत कुमार ने बताया कि बीती शाम वह दोस्तों के साथ आगे दुकान पर कुछ सामान ले रहे थे इसी बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधी वहां आ पहुंचे और हवाई फायरिंग की जब छात्र भागे तो अपराधियों ने एक और फायर किया। छात्र किसी तरह वहां से जान बचाकर कॉलेज परिसर गए।
छात्रों ने कहा घटना के बाद प्राचार्य से मिलना गए लेकिन प्राचार्य ने उन लोगों से मिलना मुनासिब नहीं समझा। उसके बाद पुलिस को खबर की गई जिसके बाद थाना से पुलिस बल आई और फिर मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा भी पहुंचे। छात्रों के बवाल को देखते हुए एसडीओ ने सभी छात्रों को समझाते हुए मंगलवार की सुबह मामला को देखने की बात कही। मंगलवार दोपहर छात्रों से प्राचार्य और प्रशासनिक अधिकारी मिलने नही आए तो छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छात्रों का हुजूम कॉलेज परिसर में हंगामा करने लग गया और प्राचार्य के बदली की मांग करने लग गए।
सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि कॉलेज कैंपस के बाहर फायरिंग की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।