Kosilive supaul News/
सुपौल जिले के थूमहा बाजार के वार्ड नंबर 7 में दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक नवविवाहित महिला की गला घोंट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वहीं मृतका के परिजनों ने लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। मृतिका की पहचान 19 वर्षीय शांति देवी पति दीपक शर्मा थूमहा वार्ड 07 निवासी के रूप में हुई है।
मृतका के भाई सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मेरे पिता लोटन शर्मा ने थूमहा बाजार के वार्ड 07 निवासी शिव नारायण शर्मा के बड़े बेटे दीपक शर्मा से अपनी बेटी शांति देवी की शादी बीते 6 फरवरी को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हिंदू रीति रिवाज़ के अनुसार करवाया था। शादी अपने निजी घर से मेरे पिता द्वारा एक लाख 11 हजार उपहार स्वरूप भेंट देकर करवाया गया था। बहन को उपहार में घरेलू सामान भी दिया गया था। लेकिन शादी के एक महीने बीतने के बाद ही शांति से उसके पति दीपक शर्मा बाइक की मांग करने लगा।
परिजनों ने बाइक देने से फिलहाल मना कर दिया। तो शांति कुमारी को उसके पति, सास, ससुर मिलकर प्रताड़ित करने लगे। इसी कड़ी में मंगलवार को शांति के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया। और गला घोंट कर हत्या कर दिया। वहीं मृतिका के पति ने अपने ससुराल में फोन कर यह सूचना दी कि आपकी बहन ने फांसी से लटक कर जान दे दी है।
मृतिका के परिजनों के ससुराल पहुंचने पर पिपरा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पिपरा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षण एलके झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर घटना के बाबत पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या हुई है इस संबंध में एफआईआर दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।