Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मकई के खेत में नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म, बकरी चराने गई थी पीड़िता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 9, 2023

MADHEPURA NEWS/नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मकई के खेत में नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म, बकरी चराने गई थी पीड़िता

Kosilive Madhepura Bihar News/अक्की स्टार/मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला में बीते शनिवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को मधेपुरा पुलिस ने छापेमारी कर सदर थाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देने के लिए एसडीपीओ अजय नारायण यादव के द्वारा मगंलवार को सदर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित की।

उन्होंने बताया कि बीते 6 मई को सिंघेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई। जिस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। जिसमें मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। बीती रात सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मुख्य आरोपी सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदनपुर वार्ड नंबर 12 निवासी पप्पू यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव उर्फ दिलखुश उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आरोपी सोनू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि सोनू और उसके एक अन्य साथी पर बीते 6 मई को 10 वर्षीय बच्ची के साथ बकरी चराने के क्रम में सुनसान मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।