बिहार के सहरसा में चोरों के आतंक से आम आवाम हलकान परेशान है। इसी कड़ी में बीते रविवार 28 मई को तकरीबन ढाई बजे से साढ़े चार बजे के बीच में चोरों ने सिन्हा मेडिकल एजेंसी में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस चोरी की घटना में चोरों ने दवाई एजेंसी के दुकान से 1.5 लाख नगद,एक लेपटॉप,एक कंप्यूटर,15 पीस हॉर्लिक्स,कंप्लान 13 पीस, 23 पीस ग्लूकोज,टिटमासोल साबुन 48 पीस चोरी कर घटना को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद हो गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के संत नगर वार्ड नं 16/19 की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने आज 29 मई सोमवार को सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
दुकान से डेढ़ लाख नगद सहित कई सामानों की हुई चोरी
मिली जानकारी के अनुसार दवाई दुकानदार का नाम अमित कुमार है। जो सदर थाना क्षेत्र के संत नगर स्थित सिन्हा मेडिकल एजेंसी के नाम से दुकान चलाता है। सब दिन की तरह दुकानदार अपनी दुकान 9 बजे रात को बंद कर घर चले जाता था। आज सुबह सोमवार को जब सुबह में दुकान खोलने गया और दुकान खोला तब पता चला जो दुकान में चोरी हुई है। उसके बाद जब गल्ला खोला गया तब गल्ले से डेढ़ लाख नगद रुपया गायब था। साथ ही साथ एक लैपटॉप,एक कंप्यूटर,सहित कई दवाई गायब थी। उसके बाद आज सोमवार को पीड़ित दुकानदार के द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की ।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
पीड़ित दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सुबह जब 9 बजे दुकान खोलने गए तब पता चला जो अज्ञात चोरों ने मेरे दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।मेरे दुकान से 1.5 लाख नगद,एक लेपटॉप,एक कंप्यूटर,और दवाई चोरी कर ली गयी है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि चोरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। चोरी की घटना को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने आवेदन थाना में दिया है, मामले की जांच की जा रही है।