Kosilive Saharsa News/
सहरसा में शनिवार को पंचायत समिति पति सतीश कुमार सिंह को एक लाख रुपया रंगदारी नहीं देना मंहगा पड़ गया। दबंगों ने रॉड से मारकर उनको बुरी तरह से जख्मी कर दिया।आनन-फानन में परिजनों द्वारा जख्मी को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना पतरघट ओपी क्षेत्र के कपसिया गांव वार्ड नं 11 की है। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जख्मी का नाम सतीश कुमार सिंह है जो पतरघट ओपी क्षेत्र के कपसिया गांव का रहने वाला है। जख्मी सतीश की पत्नी पंचायत समिति है। कपसिया गांव के ही रहने वाले अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह बार बार सतीश से रंगदारी के तौर पर एक लाख रुपया की मांग करते थे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
सुबह जब सतीश घर से दूध लेने के लिए जा रहा था तो अजय और विजय ने मिलकर रॉड से हमला कर दिया। पत्नी आशा देवी ने कहा कि पति से रंगदारी मांग रहा था और कह रहा था कि जो पंचायत में बहुत योजना चल रही उसका काम दो। मेरे पति ने मना किया तो हमला कर दिया। पत्नी ने कहा कि उनसे एक लाख की रंगदारी भी मांगी जा रही थी।
सुजीत कुमार की मानें तो अजय और विजय दोनों भाई हैं। दोनों पर बहुत केस हैं। ये लोग हमेशा दूसरे लोगों से खुन्नस निकालते, लड़ाई करते हुए गाली गलौज भी करते हैं। जख्मी मेरे भाई की पत्नी पंचायत समिति है। इनसे बार बार रंगदारी मांगते हैं।
पतरघट ओपी के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू ने कहा कि मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों भाई अजय सिंह और विजय सिंह को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। दोनों भाई के पास से पिस्टल और गोली भी बरामद हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।