Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS: अपराधियों की पुलिस को खुली चुनौती: एक दिन में लूट और छिनतई की तीन-तीन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 24, 2023

SAHARSA NEWS: अपराधियों की पुलिस को खुली चुनौती: एक दिन में लूट और छिनतई की तीन-तीन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल

Kosi Live Saharsa Bihar News:
सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि एक दिन में लूट और छिनतई की तीन-तीन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन तीन अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। स्थिति यह है कि कब किसके साथ कौन सी घटना घटित हो जाय कहना मुश्किल है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सदल बाल मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।

अपराधियों ने सहरसा पुलिस को दी खुली चुनौती, एक-एक कर तीन अपराधिक घटनाओं से सहमे शहरवासी गंगजला में पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के गंगजाला में महिला राहगीर से बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गले से सोने की चेन खींच ली। सीसीटीवी में कैद लूट की घटना कैद हो गई। दो अपराधियों की तस्वीर भी सामने आई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक से बम्फर चौक जाने वाली मुख्य सड़क की है। पीड़िता पंचवटी चौक निवासी रमाकांत भगत की पत्नी वीणा देवी है। वह अपने पुत्र के लिए इलाज के संबंध में सिल्लीगुड़ी ले जाने के लिए गाड़ी की बुकिंग कराने निकली थी।

सपटियाही में दूसरी घटना
सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही पोखर के समीप की है। यहां अपराधियों ने आशा गैस एजेंसी के गैस वितरक से हथियार के बल पर लगभग 30 हजार रुपए लूट लिए। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग की। पीड़ित वेंडर मो कासिम ने बताया कि वह गैस वितरण कर एजेंसी के गोदाम पर जा रहा था कि नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने रुकने का इशारा किया। रुकते ही पैसे मांगे। विरोध करने पर हथियार तान दिया। जिसके बाद वह उसे पकड़ लिया तो दूसरे अपराधी ने हाथ पर मार दिया। उन्होंने बताया कि जिसके बाद गोली चला दिया।

दिवारी पेट्रोलपंप के नजदीक टर्निंग पर तीसरी घटना
तीसरी घटना दिवारी पेट्रोल पंप के समीप टर्निंग पर लाल रंग के अपाची बाइक बीआर 50 टी 0207 पर सवार अपराधियों ने वाहन को रोक कर पिस्टल सटा कर 24 हजार रुपए की लूट कर लिया। पीड़ित भारतीय नगर निवासी मो केशर ने बताया कि वह दूध देकर पैसा कलेक्शन कर सोनबरसा कचहरी से आ रहा था। पीड़ित ने बताया कि सदर थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया गया है। मालुम हो की बीते 16 मई को भी एक कंपनी के कर्मी के साथ लूट की घटना हुई थी।