Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:सुपौल में दो महिलाओं को कार ने रौंदा:एक की मौके पर मौत, दूसरी जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 24, 2023

SUPAUL NEWS:सुपौल में दो महिलाओं को कार ने रौंदा:एक की मौके पर मौत, दूसरी जख्मी

Kosi Live Supaul Bihar News:

सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में एनएच-327 ए पर तेज रफ्तार में कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को रौंद डाला। जिसमें 48 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 46 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों सब्जी लेने बाजार गई थी। दूसरी तरफ कार सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने सभी को सुपौल सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा दिया। मृतका 48 वर्षीय सरो देवी पति डोमी सादा पिपरा थाना अंतर्गत कटैया माही पंचायत के कटैया वार्ड-7 निवासी है। जख्मी 46 वर्षीय अनीता देवी भी वार्ड-7 निवासी हैं।


कार सवार कटिहार के रहने वाले हैं

कार सवार दो व्यक्ति कटिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। जिसमें एक 35 वर्षीय सनी श्रीवास्तव दूसरा 30 वर्षीय कुणाल किशोर हैं। मृतका के देवर नरेश सादा ने कहा कि मंगलवार की देर शाम मेरी भाभी 48 वर्ष सरो देवी और पड़ोस में रहने वाली 45 वर्ष अनीता देवी निर्मली बाजार सब्जी लेने के लिए गई हुई थी। दोनों अपने घर सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग से पैदल लौट रहीं थीं। इसी दौरान पिपरा की तरफ से आ रही कार उन्हें रौंद डाला। जिससे मेरी भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। भाभी के साथ अनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

ग्रामीणों ने सभी को पहुंचाया अस्पताल

दूसरी तरफ कार में सवार दोनों व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने मेरी भाभी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी अनीता देवी खून से लथपथ थी।

 
मांगें पूरी नहीं होने पर करेंगे सड़क जाम

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के देवर का आरोप है कि कार सवार दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे। जिस वजह से हादसा हुआ है। परिजनों ने सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। साथी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं की गई तो बुधवार को सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। पिपरा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है। जबकि 3 लोग जख्मी हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कार जब्त कर कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है।