Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/सहरसा नगर निगम चुनाव में अनोखा नामांकन:दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे उम्मीदवार, 9 जुन को होना है मतदान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 15, 2023

SAHARSA NEWS/सहरसा नगर निगम चुनाव में अनोखा नामांकन:दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे उम्मीदवार, 9 जुन को होना है मतदान

कोशी लाइव सहरसा/अक्की
 दंडवत प्रणाम करते नामांकन केद्रं पर पहुचें उम्मीदवार |
15 मई सोमवार को नगर निगम चुनाव को लेकर उप मेयर प्रत्याशी बैद्यनाथ भगत का नामांकन अनोखा देखने को मिला। दंड प्रणाम देकर उप मेयर पद के लिए नामांकन दिया। इस तरह के नामांकन को लेकर शहर में काफी चर्चा हो रही है। लोग इस तरह के दंड प्रणाम और नामांकन को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं कि आखिर कैसे इस चिलचिलाती धूप में ये प्रत्याशी दंड प्रणाम देकर नामांकन दे रहे है।

 
9 जून को होना है चुनाव

नगर निगम चुनाव को लेकर 9 मई से ही नामांकन का दौर चल रहा था और यह नामांकन का दौर 17 मई तक चलेगा। नगर निगम का चुनाव 9 जून को होना है। अभी तक मेयर पद के लिए कुल 11 उमीदवारों ने अपना नामांकन किया है | उप मेयर पद के लिए भी कुल 11 लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

 
उप मेयर पद के उम्मीदवार है बैद्यनाथ भगत

आज बैद्यनाथ भगत उप मेयर पद के लिए दंड प्रणाम देकर नामांकन करने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैं आज नामांकन करने आया हूँ। सहरसा की जनता नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर परेशान हो चुकी है। मैं सहरसा की जनता से एक एक-एक रुपया चंदा लेकर एनआर कटवाकर नामांकन कराने आया हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी जाती की जनता नगर निगम की भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है।