Kosi Live Supaul News:
जिले के राघोपुर थाना इलाके में अज्ञात अपराधियों ने बीती रात 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आज आक्रोशित परिजनों ने शव को गोल चौक के पास रखकर एनएच-57 और एनएच-106 को जाम कर दिया। टायर में आग लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिजन पवन यादव ने बताया कि रविवार रात हुई घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश है। उस वक्त पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि 12 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
परिजनों ने कहा कि 12 घंटे की समय अवधि अब पूरी हो गई है। अब हमलोगों की मांग यह है कि जब तक अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ लेती, तब तक हमलोग सड़क पर इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे।
मौके पर पहुंचे बीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अपराधियों पर कार्रवाई की जाएग। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया था।