Kosi Live/Rajesh Kumar Pappu:
घैलाढ़(मधेपुरा) घैलाढ़ प्रखण्ड के कमलपुर गांव निवासी जदयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष स्मृतिशेष चन्देस्वरी मेहता के संपिण्डन एबं श्रधांजलि सभा में मधेपुरा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव,पूर्व कमिश्नर व सुपौल लोक सभा से एनडीए के भावी प्रत्यासी बैजनाथ मेहता व अन्य गण्यमान्य लोगो ने उनके आवास कमलपुर पहुँच कर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।स्वर्गीय चन्देस्वरी मेहता के भांजा पत्रकार पप्पु मेहता केअद्यक्षता व संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि स्वर्गीय श्री मेहता बहुत ही ईमानदार व जदयू के कट्टर समर्थक थे।उनके चले जाने से पार्टी तथा उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।उन्होंने उनके तीनो पुत्रो व परिजनों को ढांढस बाँधते हुए कहा कि हम सदा आप लोगो के साथ रहेंगे।सेवानिवृत्त कमिश्नर बैजनाथ मेहता ने कहा कि स्वर्गीय चन्देस्वरी मेहता हमेशा गरीब व निसहाय लोगो की सेवा करते हुए स्वर्ग सिधार गए।उन्होंने ईमानदारी के बदौलत समाज मे लोकप्रिय थे।उन्होंने कहा वह पिछले पांच वर्ष से बीमार थे उनके तीनो पुत्र प्रदीप,ऋतुराज व प्रभात कुमार जिस तरह से अपने पिता की सेवा किया वह युवाओं के लिए प्रेरणा के लायक है उन्होंने उनके पुत्रो को धन्यवाद दिया।तथा अपने सम्बोधन में उंनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर बिस्तार से चर्चा किये। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक मेहता,सहरसा डीएसपी बी एन मेहता,बीएन मंडल विश्वविद्यालय के उप रजिस्टार प्रो दीनानाथ मेहता, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के प्रचार्य अशोक यादव,जदयू के वरिष्ट नेता सत्यजीत यादव,अंजुम हुसैन, नीलकांत यादव,घैलाढ़ मुखिया विमल कुमार,श्रीनगर मुखिया पवन कुमार जदयू अध्य्क्ष राजकिशोर यादव,राजद के राजनंदन यादव,पैक्स अध्य्क्ष दीपनारायण कामती, प,सीताराम कुशवाहा, त्रिवेणीगंज के पूर्व उपप्रमुख नीलाम्बर मेहता,अनिल कुमार निराला विसेस्वर मेहता,शिक्षक अशोक मेहता फैज अहमद,बिंदु जी,सब इंस्पेक्टर (उनके साढू) अशोक मेहता समेत सेकड़ो शिक्षको,जनप्रतिनिधियों, व गण्यमान्य लोगो ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावविनी श्रधांजलि अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया।