Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS: छापेमारी में 4 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्तौल,1 देशी मास्केट तथा 8जिन्दा कारतूस के साथ अपराधी आदित्य उर्फ छोटू गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 8, 2023

SAHARSA NEWS: छापेमारी में 4 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्तौल,1 देशी मास्केट तथा 8जिन्दा कारतूस के साथ अपराधी आदित्य उर्फ छोटू गिरफ्तार

कोशी लाइव/अक्की/
सहरसा जिला सदर थाना अन्तर्गत रात्री में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की आदित्य कुमार उर्फ छोटु कुमार, पिता-अजय कुमार, सा०- पशुपालन कॉलानी, थाना व जिला-सहरसा के द्वारा अपने घर पर हथियार छुपाकर रखते हैं तथा हथियार की तस्करी करते हैं। पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देशानुसार त्वरित गति से टीम का गठन किया गया तथा आदित्य कुमार उर्फ छोटु कुमार के घर पर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में इनके घर से 04 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्तौल, 01 देशी मास्केट तथा 08 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा छापामारी के क्रम में आदित्य कुमार उर्फ छोटु कुमार भागने का प्रयास किये तथा अपने छत पर से नीचे कुद गये। जिससे इनका पैर फैक्चर हो गया, जिसे पुलिस द्वारा अपने अभिरक्षा में लिया गया तथा ये वर्तमान में पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।