Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA BIHAR:व्यवसायी से 3 लाख की लूट:कैश लेकर गुलाबबाग मंडी जा रहा था, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 20, 2023

PURNEA BIHAR:व्यवसायी से 3 लाख की लूट:कैश लेकर गुलाबबाग मंडी जा रहा था, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Kosi Live Purnea News:
हथियार के बल पर किराना व्यवसायी से लूट लिए 3 लाख 85 हजार रुपए
पूर्णिया के रूपौली -कुर्सेला मुख्य मार्ग पर रूपौली -टीकापट्टी सीमा पर बाइक सवार अपराधियों ने किराना व्यवसायी से दिनदहाड़े 3 लाख 85 हजार रुपए लूट लिए। बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया। लूट की यह घटना आधोकोपा गांव के समीप की है। किराना व्यवसायी रुपौली से गुलाबबाग मंडी आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 अपराधी किराना व्यवसायी से रुपए लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही टीकापट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम

पीड़ित व्यवसायी बहदुरा गांव निवासी मुनेश्वर साह के रूप में हुई है। पीड़ित मुनेश्वर साह ने बताया कि वे सुबह खरकट्टा गांव से ट्रक से गुलाबबाग मंडी किराना सौदा लेने के लिए निकले थे। तीनटंगा मोड़ से आगे बढ़ कर रूपौली- टीकापट्टी थाना की सीमा पर आधोकोपा गांव के समीप सुनसान जगह पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक पर बैठे दो अपराधी ओवरटेक कर ट्रक को हथियार लहराते हुए रुकवाया। ट्रक रुकते ही बाइक सवार एक अपराधी ने चालक की कनपट्टी पर हथियार सटा दिया। दूसरे अपराधी ने व्यवसायी की कनपट्टी में हथियार सटाकर बगल में रखे कैश से भरे बैग से 3 लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए। जाते-जाते व्यवसायी के गले से 8 आना भर का सोने का लॉकेट भी गले से उतरवा लिया और फरार हो गए।

क्या कहते हैं एसडीपीओ

इस मामले में धमदाहा एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना के संबंध में पीड़ित किराना व्यवसायी, ट्रक ड्राइवर और स्थानियों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।