Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:तालाब में डूबने से 2 बच्ची की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से गई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 20, 2023

MADHEPURA NEWS:तालाब में डूबने से 2 बच्ची की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से गई जान

Kosi Live Madhepura Bihar News:
मधेपुरा में तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। घटना उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत अरार ओपी क्षेत्र के टेमा भेला वार्ड संख्या 9 स्थित भटोटर हरिजन टोला में बने तालाब में घटी है। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों बच्चियां स्नान करने के दौरान पानी भरे गड्ढे में चली गईं।

मृतक बच्चियों की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी पप्पू ऋषि देव की 11 साल की बेटी गोलू कुमारी और गुनेश्वर ऋषि देव की 12 साल की बबली कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्ची की स्नान करने के दौरान मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गोलू कुमारी और बबली कुमारी की मौत पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अनुग्रह अनुदान की राशि की भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।