Kosi Live Supaul News:
त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में दहेज के लिए पति पर प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप पत्नी ने लगाया है। कैनजाड़ा रघुनाथपुर वार्ड-1 निवासी बिजेंदर सरदार की पत्नी किना देवी (30) का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सभी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति हमेशा शराब के नशे में मारपीट करते हैं। पति कहते हैं कि मायके से रुपया नहीं ला सकती हो तो कमकर खिलाओ। तीन संतान हैं।
पीड़िता ने सारी बात मायके में बताया
पीड़िता के मां-पिता त्रिवेणीगंज नप क्षेत्र अंतर्गत डपरखा वार्ड-10 के रहने वाले हैं। पति ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद सारी बात अपने मां और पिता को बताया। घर के परिजनों ने बड़ी कठिनाइयों का सामना करने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि स्वस्थ्य होते ही न्यायालय के शरण में जाएंगे। त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।