Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA/रेडलाइट एरिया में छापेमारी:पुलिस और एनसीपीसीआर ने की संयुक्त छापेमारी, 5 नाबालिग समेत 2 महिला हिरासत में ली गईं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 14, 2023

PURNEA/रेडलाइट एरिया में छापेमारी:पुलिस और एनसीपीसीआर ने की संयुक्त छापेमारी, 5 नाबालिग समेत 2 महिला हिरासत में ली गईं

Kosilive Purnea News
पूर्णिया में पुलिस ने रेडलाइट एरिया में छापेमारी की है। देर रात करीब 11: 30 बजे के हाट थाना की पुलिस के साथ एनसीपीसीआर ने गुलाबबाग जीरोमाइल रेडलाइट एरिया में छापेमारी की है। छापेमारी में रेड लाइट एरिया से नाबालिग समेत 7 पकड़ी गई हैं। इनमें 5 नाबालिग और 2 महिला को हिरासत में लिया गया है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस और एनसीपीसीआर की ओर से की गई इस गुप्त छापेमारी से रेड लाइट एरिया में हड़कंप की स्थिति है।

हिरासत में ले गई इन नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को काउंसिलिंग के लिए भेजा जा रहा है। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग जीरोमाइल रेडलाइट एरिया में नाबालिग और युवती से जबरन देहव्यापर का धंधा कराने की गुप्त सूचना पर एनसीपीसीआर व केहाट थाना की पुलिस ने ये ज्वाइंट रेड की है। जिसका एक अहम मकसद देह व्यापार के गोरख धंधे पर अंकुश लगाना है।

रेड लाइट एरिया में की गई इस रेड को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम और के. हाट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ये छापेमारी की है। छापेमारी में 5 नाबालिग और 2 युवती को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।