Kosilive Supaul News:
जिले के छातापुर थाना अंतर्गत लालगंज पंचायत के पड़ियाही वार्ड 2 में एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर हत्या दर दी। मृतका के पिता ने छातापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। वही ससुराल वाले घर को छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय मनीषा कुमारी छातापुर थाना अंतर्गत पडियाही वार्ड 2 निवासी डोमी मंडल की पत्नी के रूप में हुई है।
मृतका के पिता छातापुर थाना अंतर्गत पड़ियाही वार्ड 6 निवासी धनपत मंडल ने बताया कि गांव के ही वार्ड 2 निवासी श्रीलाल मंडल के इकलौते बेटे डोमी मंडल से अपनी बड़ी पुत्री मनीषा कुमारी की शादी 15 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गांव के ही शिव मंदिर में करवाया था। मृतका के पिता ने बताया कि डोमी मंडल की पहली शादी 9 वर्ष पूर्व हो चुकी थी।
जिसमें एक 8 साल की पुत्री है। लेकिन पहली संतान होने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहली पत्नी के गर्भाशय में खराबी आ गई है। जिस कारण उसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया। जिस कारण उसे दूसरा संतान नही हो सकता था। ऐसे में आरेपी पति ने वंश बढ़ाने के लिए दूसरी शादी उनकी बेटी मनीषा से करवाई गई थी।
शादी के दो-तीन माह बाद शुरू कर दी मारपीट
लेकिन शादी के दो-तीन महीने के बाद डोमी मंडल की पहली पत्नी मनीषा कुमारी से नौकरानी जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया। उससे ही खाना और घर के सारे काम करवाना चाहती थी। जिसके मना करने पर उसके साथ मारपीट किया जाता था। इसका लगातार विरोध करते पर उसे जहर देकर उसके पति और पहली बीवी सास-ससुर ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी।
वही परिवार वालों को सूचना डोमी मंडल के आस पड़ोस के लोगों ने फोन कर दी। मृतिका के मायके वाले जब अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी की लाश उसके ही कमरे में पड़ी हुई थी और घर के तमाम सदस्य फरार थे। इसकी जानकारी छातापुर पुलिस को परिजनों ने दी। मृतका मनीषा के माता का निधन भी बीते दिनाें ही हुआ है। जिसके कर्मकांड में शामिल होने मनीषा मायके आई थी। जहां से सोमवार को ही लौटी थी।