Kosi Live-कोशी लाइव Marriage Viral Story: देखते ही दिल हार बैठा लड़का, फिर अजीबोगरीब शर्त मान दूसरी बहन को भी बनाया दुल्हन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 15, 2023

Marriage Viral Story: देखते ही दिल हार बैठा लड़का, फिर अजीबोगरीब शर्त मान दूसरी बहन को भी बनाया दुल्हन

Kosi Live Viral News Desk/Rajasthan Marriage: राजस्थान (Rajasthan) के टोंक (Tonk) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक शख्स ने दो सगी बहनों से शादी की है. सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है.

दरअसल, लड़की को देखते ही लड़का उस पर अपना दिल हार बैठा था लेकिन फिर लड़की ने ऐसी शर्त रखी कि उसे दूसरी बहन के साथ भी शादी करने के लिए तैयार होना पड़ा. जब शादी का कार्ड छपा तो दुल्हन के तौर पर दोनों बहनों का नाम छपा. इस बीच, किसी ने शादी के कार्ड की फोटो खींच के सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. आइए जानते हैं कि लड़के के सामने ऐसी कौन सी शर्त रख दी गई थी कि उसको दोनों बहनों से शादी करने के लिए राजी होना पड़ा.

बड़ी बहन पर फिदा था लड़का!

बता दें कि ये मामला टोंक जिले में पड़ने वाले उनियारा के मोरझाला का है. यहां के रहने वाले हरिओम मीणा की शादी निवाई तहसील की रहने वाली दो सगी बहनों से हुई है. बड़ी बहन ने उर्दू में एमए किया है और छोटी बहन 8वीं पास है. जब रामप्रसाद मीणा ने अपने बेटे का रिश्ता बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता के लिए भेजा तो कांता ने लड़के के सामने एक शर्त रख दी क्योंकि कांता जानती थी कि हरिओम उसे पसंद करता है.

दूल्हे के सामने रखी ये शर्त

कांता ने लड़के के सामने शर्त रखी कि उसकी छोटी बहन सुमन मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है. वह हर वक्त उसके साथ ही रहती है. अगर उसकी शादी हो जाएगी तो सुमन का ख्याल कौन रखेगा. इसलिए अगर उससे शादी करना चाहता है तो उसे उसके साथ सुमन से भी शादी करनी होगी. पहले तो इस प्रस्ताव पर दूल्हे और उसके परिजनों को आश्चर्य हुआ पर बाद में उन्होंने हां कर दी.

शादी के बाद दूल्हे ने क्या कहा?

दो सगी बहनों से शादी करने वाले हरिओम मीणा का कहना है कि अगर वो सुमन से शादी नहीं करता तो शायद उससे कोई शादी नहीं करता. कांता की मुश्किल को देखते हुए मैंने दोनों बहनों से शादी करने का फैसला किया. हम तीनों शादी के बाद बहुत खुश हैं.