रियांस डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ विधिवत उद्घाटन, मधेपुरा जिले वासियों को मिलेगी आपातकालीन सुविधा
मधेपुरा। शहर के मठाही मछली मार्केट से पश्चिम रियांस डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ हुआ।
वही मौके पर पहुंचे कई गणमान्य व्यक्ति ने रियांस डायग्नोस्टिक सेंटर खुलने पर हर्ष जताया। अर्राहा महुआ दिघरा पंचायत के मुखिया प्रेमजीत कुमार बबलू ने कहा कि मधेपुरा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ यहां के निवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कृत संकल्पित होना भी मानव सेवा ही है।विशिष्ट अतिथि सीताराम यादव, अमलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखकर हड्डी, जोड़ एवं नस रोग के अतिरिक्त स्त्री रोग के साथ सभी रोगों की जांच सुविधा प्रदान करना जिले के लिए गौरव की बात है। अब छोटे शहरों में भी बड़े शहरों की तरह चिकित्सीय सुविधाएं मिल रही हैं।निदेशक अमलेश कुमार ने कहा कि रियांस डायग्नोस्टिक सेंटर लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए तत्पर है। यहां आपातकालीन सुविधा भी 24*7 की तर्ज पर उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर मिथिलेश कुमार कुमार, जीतू कुमार कुमार, जयप्रकाश कुमार,रामानंद कुमार, राम कुमार, बद्री यादव व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।