Kosilive Madhepura/पप्पू मेहता की रिपोर्ट/घैलाढ़ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलबार को खरीफ महा अभियान 2023 अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यशाला का प्रभारी बीडीओ मणिमाला कुमारी,वैज्ञानिक मिथिलेश कुमार राय,राहुल कुमार वर्मा,जदयू अध्य्क्ष राजकिशोर यादव प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह,जिला किसान सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कु पप्पू ने दीप प्रवज्वलित कर विधिवत रूप से किया।बीएओ अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कर्मशालाको संबोधित करते हुए बीडीओ मणिमाला कुमारी ने कहा कीभारत कृषि प्रधान देश है यहाँ की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों को फसल की उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जैविक खाद का प्रयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने रसायनिक खाद का कम प्रयोग करने की सलाह दिया।केवीके ,मधेपुरा के वैज्ञानिक मिथिलेश कुमार राय एबं राहुल कुमार वर्माप्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने भी यंत्रीकरण,मिट्टी जांच,बीज उपचार आदि विषयों पर विस्तार से किसानों को बताया।जदयू अध्य्क्ष राजकिशोर यादव व किसान सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कु पप्पू ने भी खेती करने की नई विधि की जानकारी दिया।इस मौके पर प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी अजित कुमार,कृषि समन्वयक आशीष कुमार,चंद्रशेखर सिंह, अजित कुमार,बुलबुल कुमारी आत्मा अध्य्क्ष ललन कुमार,किसान सलाहकार जेपी यद्वव,बिपिन कुमार,बिजय कुमार,चंदन कुमार सुमन कुमार,चंद्रकिशोर कुमार,बिनोद कुमार आदि मौजूद थे