Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:13 हमलावरों पर प्राथमिकी, दो युवकों को पकड़ कर पूछताछ की गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 16, 2023

MADHEPURA NEWS:13 हमलावरों पर प्राथमिकी, दो युवकों को पकड़ कर पूछताछ की गई

सिंहेश्वर दुर्गा चौक पर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर उत्पाद अधीक्षक की वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ उत्पाद विभाग की अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी के आवेदन पर थाना में 13 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ।

अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि रविवार की शाम सात बजे बुढ़ावे की ओर से उत्पाद विभाग की टीम सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक पहुंची। वहां छापेमारी दल के द्वारा दो युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई। इसमें एक ने अपना नाम वरूण ऋद्धिदेव घर गौरीपुर और दूसरे ने मनीष कुमार घर जजहट सैबैला बताया। दोनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

दोनों शराबी को गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया गया तो वहां खाद बीज दुकानदार सहदेव यादव गाली-गलौज करते हुए अपनी दुकान से बाहर आ गया और दोनों शराबी को छोड़ने की धमकी दी । इस बीच आसपास खड़े प्रभु यादव, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार, कौशल कुमार, दिलीप यादव, सुबोध यादव, राकेश कुमार, रंजीत पासी, मो रुस्तम, मो रुस्तम का भाई सहित 30 से 35 अज्ञात लोग उत्पाद टीम के साथ मारपीट करने लगे।

वहां से किसी तरह विभाग के अधिकारी अपनी जान बचा कर भागे। लोगों ने विभाग की एक स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारी ने आवेदन में कहा वहां उत्पाद विभाग के कर्मी एवं वाहन को घेर लिया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की उत्पाद निरीक्षक के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।