Kosilive Madhepura News:
मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत बालम गढ़िया के वर्तमान मुखिया से बीते दिन मोबाइल पर धमकी देकर फिरौती की मांग की गई थी। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपराध कर्मियों के पास से वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिससे वह मुखिया को धमकी देकर फिरौती मांगा था।
संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि 21 अप्रैल को ग्राम पंचायत गढ़िया बालम के वर्तमान मुखिया से 2 लाख रुपए की मांग अपराध कर्मियों के द्वारा की गई थी। जिसमें मोबाइल नंबर 7549809120 का प्रयोग रंगदारी मांगने में किया गया था। घटना की जानकारी पुलिस को भी गुप्त रूप से मिली थी। अपराधियों द्वारा मुखिया को मधेपुरा शहर के कर्पूरी चौक पर 2 लाख के साथ आने को कहा था, लेकिन कर्पूरी चौक पर पुलिस की गतिविधि को देखकर अपराध कर्मियों के द्वारा उसे सुखासन स्थित आरपीएम कॉलेज के पास बुलाया गया। पुलिस वहां भी सिविल ड्रेस में मौजूद थी इसकी जानकारी अपराधियों को मिल गई। अपराधियों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी भी लगातार मिल रही थी लेकिन फिर भी वह रंगदारी मांग ही रहे थे।
इस संबंध में मधेपुरा एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता को देख कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिशुपाल रविदास, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर तकनीकी सेल के सदस्य एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया था। इस टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना को पूर्ण रूप से उद्भेदन कर लिया गया। इस घटना में शामिल कुल 5 अपराध कर्मियों में से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया इस घटनाक्रम में एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है।