Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS/माता दमयंती देवी के विचारों और व्यवहारों को लोग आज भी करते हैं याद - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 13, 2023

KHAGARIA NEWS/माता दमयंती देवी के विचारों और व्यवहारों को लोग आज भी करते हैं याद - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

माता दमयंती देवी के विचारों और व्यवहारों को लोग आज भी करते हैं याद - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन 

महिला कॉपरेटिव की संस्थापक अध्यक्षा स्वo दमयंती देवी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा

स्वo दमयंती माता के पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि - इन्दु प्रभा

ANA/S.K.Verma

खगड़िया(बिहार)। ज़िला मुख्यालय स्थित प्रभा महिला विकास सहयोग समिति की संस्थापक अध्यक्षा सह समाज सेवी स्वo दमयंती देवी की पुण्य तिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता महिला पत्रकार सह समाज सेवी इन्दु प्रभा ने की। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों, महिलाओं तथा युवजनों ने स्वo दमयंती देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलियां अर्पित की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इन्दु प्रभा ने कहा दुनियां में सबसे ज्यादा किसी का महत्व है तो वो है मां। माता जी हमेशा सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास करती थीं। ज़िले में महिला कॉपरेटिव सोसाइटी संस्था की स्थापना कर सैकड़ों गरीब व शिक्षित महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग देकर आत्म निर्भर बनाई। आगे इन्दु प्रभा ने कहा उन्होंने हमलोगों को हमेशा नेक सलाह और दिशा निर्देश दिया। मुझे संस्था में सेक्रेट्री के रूप में काम करने का मौका भी मिला था। आगे इन्दु प्रभा ने कहा स्वo दमयंती माता के पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया की चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा माता दमयंती जी के विचारों और व्यवहारों को लोग आज भी याद कर रहे हैं। आगे डॉ वर्मा ने कहा माता जी दीन हीन महिलाओं को हमेशा कहा करती थी हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षित करो, चरित्रवान बनो, निडर बनो और समाज के दबे कुचले लोगों की भरसक मदद करने की। कोशिश करो। भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सदर अस्पताल के हेल्थ काउंसलर अभिलाष, अरुण वर्मा, सुरेश नायक, चम्पा रॉय, बिन्दा देवी, क्रांति देवी, सोने लाल, सतीश साह, हीरा साह, अनिल सिंह, ईo नीरज कुमार, सुनील कुमार, अभिलाषा, राजकुमारी देवी तथा डेविड आदि।