Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/चोरों का आतंक:चोरों ने ऑटो शोरूम में करीब 10 लाख से अधिक की हुई चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 5, 2023

MADHEPURA NEWS/चोरों का आतंक:चोरों ने ऑटो शोरूम में करीब 10 लाख से अधिक की हुई चोरी

kosilive Madhepura News/मधेपुरा में देर रात अज्ञात चोरों ने बजाज शोरूम के पिछले गेट का ताला तोड़कर करीब 10 लाख से अधिक की संपति पर हाथ साफ कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित सदर थाना क्षेत्र के पूर्वी बायपास अंतर्गत बजाज ऑटो शोरूम के पिछले गेट का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि सीसीटीवी का डीवीआर डेस्कटॉप, लैपटॉप, ऑटो गाड़ी से तकरीबन दर्जनों बैटरी समेत कई कीमती सामान लेकर चोर रफू चक्कर हो गया। जब 12 बजे के करीब शोरूम मालिक अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली जिसके बाद थाना को सूचित किया गया ।


हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर प्रतिष्ठान के मालिक राजेश रोशन ने बताया कि तत्काल लगभग 10 लाख से अधिक की नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं इस वारदात को लेकर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि इस घटना की सूचना हम लोगो को मिली है। सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।