Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS/कोशी महाविद्यालय छात्रसंघ के छात्र नेता द्वारा अपने पंचायत की समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 31, 2023

KHAGARIA NEWS/कोशी महाविद्यालय छात्रसंघ के छात्र नेता द्वारा अपने पंचायत की समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

खगड़िया/ सांसद द्वारा निर्मित भारत सरकार अधिष्ठापित आई.सि.टी कंप्यूटर लैब का उद्घाटन अलौली प्रखंड के बांध चातर पंचायत स्थित उच्च मध्य विद्यालय में किया गया। पंचायत में सांसद के आगमन पर वार्ड नंबर 7 के निवासी निखिल कुमार सह कोशी महाविद्यालय छात्रसंघ के छात्र नेता ने अपने पंचायत की समस्याओं को लेकर सांसद को अगवत करवाते हुए  आवेदन सौंपा। जहां आवेदन सौंपते हुए वार्ड 07 के निवासी छात्र नेता निखिल कुमार ने कहा की हमारा पंचायत खगड़िया एवं अलौली प्रखंड की शुरुआती सीमा है। जहां पंचायत कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। जहां सरकार एक तरफ खेलो इंडिया कार्यक्रम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ा रही है तो वहीं दूसरी तरफ पंचायतों में मैदान ना होने से प्रतिभा खिलाड़ी अपना प्रतिभा दिखाने से वंचित रह जाते हैं। सरकार बिहार के हर पंचायतों में मनरेगा योजना से तहत खेल मैदान निर्माण करवाने की योजना है।पंचायत में खेल मैदान ना होने से यहां के युवा इधर-उधर तो कभी खेतों में खेलते हैं जिससे आए दिन दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। पंचायत में मैदान की मांग जनप्रतिनिधि से लेकर जिलाधिकारी पदाधिकारी तक को अवगत कराया जाएगा।वहीं हमारे पंचायत में उच्च शिक्षा का एक मात्र विद्यालय है जहां छात्र छात्राओं के पीने योग्य शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। आज पंचायत में सांसद जी के आगमन पर पंचायत ग्रामीण समस्या के साथ युवाओं के  समर्थन से में इस आवेदन के तहत अगवत करवाया हूं उम्मीद है कि जल्द इस पर पहल होगी। मौके पर बलराम कुमार,वार्ड 10 अध्यक्ष रोहित कुमार,वार्ड 01 के सचिव संधीर कुमार, मृत्युंजय कुमार,अविनाश कुमार,अमर कुमार, प्रीतेश कुमार, आदि मौजूद थे।