Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:कोशी क्षेत्र के टॉप-30 में शामिल कुख्यात अपराधी बीजो यादव हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 31, 2023

SAHARSA NEWS:कोशी क्षेत्र के टॉप-30 में शामिल कुख्यात अपराधी बीजो यादव हथियार के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

Kosilive Saharsa News:
कोशी क्षेत्र के टॉप-30 में शामिल कुख्यात अपराधी बीजो यादव को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ काशनगर ओपी क्षेत्र के बन्नी बासा वार्ड नं 10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि कुख्यात अपराधी बीजो यादव बहुत दिनों से फरार चल रहा था। बीजो यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।