Kosilive Bihar News:मोतिहारी में प्रेस रिलीज जारी करके हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। मामला स्कॉर्पियो सवार ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह उर्फ बाबू साहेब की हत्या से जुड़ा है। हत्या की जिम्मेदारी संतोष झा गैंग ने ली है।
गैंग के गुर्गे ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह हत्या संतोष झा के मर्डर का बदला है। यह कोई ठेकेदार नहीं था बल्कि मुकेश पाठक का राइट हैंड था, मुकेश पाठक के सभी गुनाहों में इसका साथ है। इसी लिए इसकी गोली मार कर हत्या की गई है।
25 से अधिक गोलियां मारी गई थीं
जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरबारा गांव में शनिवार सुबह ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। टाटा सूमो से आए चार अपराधियों ने यह फायरिंग की। इसमें अगली सीट पर बैठे ओम प्रकाश उर्फ बाबू साहेब को 25 से अधिक गोली लगी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की शाम ( शनिवार) को संतोष झा गैंग का एक गुर्गा राज झा ने प्रेस रिलीज जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
संतोष झा के गुर्गे ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह हत्या संतोष झा के मर्डर का बदला है।
प्रेस रिलीज करने वाले राज झा ने लिखा-
मैं प्रवक्ता राज झा आप तमाम मीडिया को ये सूचित कर रहा हूं। शनिवार को ओमप्रकाश सिंह उर्फ बाबू साहेब की हत्या की जिम्मेदारी ले रहा हूं। ओमप्रकाश कोई ठेकेदार नहीं बल्कि अपराधी मुकेश पाठक का राइट हैंड था। उसके हर जुर्म में शामिल था।
28 अगस्त 2018 को हुए सीतामढ़ी कोर्ट में संतोष झा की हत्या मे भी शामिल था। इस घटना में शामिल सभी शूटर ओमप्रकाश सिंह के घर रुके थे। उसी ने सभी को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसलिए ओमप्रकाश की हत्या संतोष झा की हत्या का बदला है।
मोतिहारी में अपराधियों ने शनिवार सुबह 7:30 बजे एक ठेकेदार को गोलियों से छलनी कर दिया। 4 की संख्या में आए बदमाशों ने ठेकेदार की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें से 25-26 गोलियां बिजली विभाग के ठेकेदार ओम प्रकाश सिंह (45) को लगी। फेनहारा प्रखंड के इजोरबारा गांव में गोलीबारी हुई है। गैंगवार में ये मर्डर हुआ है। इसकी जिम्मेवारी संतोष झा गैंग के राज झा ने लिया है। उसने चिट्ठी जारी की। लिखा- यह संतोष झा की हत्या का बदला है।
